• अब आपके पास ग्रुप चैट में अपने या अपने रोल के बारे में बताने के लिए, मेंबर लेबल जोड़ने का विकल्प मौजूद है। नए साथियों के जुड़ने पर बातचीत का माहौल जमाने के लिए, अपनी लोकल फुटबॉल लीग चैट में अपना ग्रुप मेंबर लेबल 'रेफ़री' या 'गोलकीपर' सेट करें। इसके बाद, कंपनी चैट में अपने जॉब टाइटल वाला कोई दूसरा लेबल चुन लें। ग्रुप में मेंबर लेबल आपके प्रोफ़ाइल नेम के आगे दिखते हैं और ग्रुप ऐडमिन यह कंट्रोल कर सकते हैं कि यह सुविधा हर एक के लिए चालू हो या न हो।
