• पेश है Signal सिक्योर बैकअप! ऑटोमैटिक एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड बैकअप चालू करने की सहूलियत पाएं, ताकि नया फ़ोन लेने या Signal फिर से इंस्टॉल करने पर आपका एक भी मैसेज गायब न हो। अपने सभी मैसेज और पिछले 45 दिनों के मीडिया का बैकअप मुफ़्त में लें या फिर अगर हर अटैचमेंट का बैकअप लेने के लिए 100 GB स्टोरेज पाना है, तो हर महीने एक मामूली राशि का पेमेंट करें। शुरू करने के लिए अपनी Signal सेटिंग में जाकर बैकअप पर टैप करें। बीटा पीरियड में यह फ़ीचर टेस्ट करके हमारी मदद करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद!
